देश की खबरें | आप ने गुजरात के मंत्री को दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात के अपने समकक्ष जीतू वाघाणी को दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा करने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है। आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 26 मार्च दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुजरात के अपने समकक्ष जीतू वाघाणी को दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा करने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है। आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक दिन पहले सिसोदिया ने शिक्षा प्रणाली पर खुली बहस के लिए वाघाणी को चुनौती दी थी। आम आदमी पार्टी के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने वाघाणी से मिलने और निमंत्रण पत्र सौंपने के लिए दिन में राज्य सचिवालय का दौरा किया, लेकिन उनसे कहा गया कि मंत्री अपने कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं।

आप ने कहा कि वह अगले सप्ताह सोमवार को मंत्री से मिलने और निमंत्रण सौंपने का एक और प्रयास करेगी।

आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने कहा कि सिसोदिया ने वाघाणी, अन्य भाजपा नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से किसी भी स्कूल में आने के लिए आमंत्रित किया है।

इटालिया ने कहा कि सिसोदिया ने वाघाणी को शिक्षा पर सार्वजनिक बहस के लिए चुनौती दी थी, लेकिन वाघाणी ने चुनौती स्वीकार नहीं की। आप के नेता ने कहा, ‘‘हमने शिक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध को सकारात्मक रूप से लिया और सिसोदिया ने बहस के लिए खुली चुनौती दी, ताकि देश के लोगों को पता चल सके कि दोनों सरकारें शिक्षा के क्षेत्र में क्या कर रही हैं।’’

शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली और गुजरात के प्रदर्शन के बारे में ट्विटर पर दोनों दलों के बीच भिडंत के एक दिन बाद इस निमंत्रण की पेशकश की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें