देश की खबरें | आप सरकार के वृक्षारोपण अभियान ने दिल्ली में वायु प्रदूषण को 25 प्रतिशत तक कम करने में मदद की: गौतम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को कहा कि आप सरकार के व्यापक वृक्षारोपण अभियान ने राष्ट्रीय राजधानी में हरित आवरण को बढ़ाने और वायु प्रदूषण को 25 प्रतिशत तक कम करने में मदद की है।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार को कहा कि आप सरकार के व्यापक वृक्षारोपण अभियान ने राष्ट्रीय राजधानी में हरित आवरण को बढ़ाने और वायु प्रदूषण को 25 प्रतिशत तक कम करने में मदद की है।

मंत्री ने वर्तमान में चल रहे 'वन महोत्सव' के अवसर पर पौधे लगाए, जिसका लक्ष्य इस वर्ष शहर भर में 33 लाख से अधिक पौधे लगाना है।

कार्यक्रम के तहत 26 जून से 15 दिवसीय वृक्षारोपण अभियान वर्तमान में चल रहा है।

गौतम ने कहा, "हर साल होने वाले बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान के कारण, दिल्ली सरकार न केवल दिल्ली के हरित आवरण को बढ़ाने में सफल रही है, बल्कि राजधानी में प्रदूषण के स्तर को 25 प्रतिशत तक कम करने में भी सफल रही है।"

उन्होंने लोगों से पौधरोपण अभियान में भाग लेने की अपील की।

उनके हवाले से एक बयान में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है, और इसे रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं जैसे कि वृक्षरोपण नीति, धूल-विरोधी प्रदूषण अभियान, इलेक्ट्रिक वाहन नीति और 'रेड लाइट ऑन-गाडी ऑफ' अभियान इत्यादि।

गौरतलब है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली सरकार ने औषधीय पौधे लगाने का अभियान शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड