देश की खबरें | राज्य में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर 'आप' ने किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) की युवा शाखा ने बृहस्पतिवार को राज्य में कथित तौर पर बेरोजगारी के बढ़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार पर युवाओं को रोजगार देने में विफल रहने का आरोप लगाया।

रायपुर, 17 अगस्त छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) की युवा शाखा ने बृहस्पतिवार को राज्य में कथित तौर पर बेरोजगारी के बढ़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस सरकार पर युवाओं को रोजगार देने में विफल रहने का आरोप लगाया।

छत्तीसगढ़ में 'आप' के युवा शाखा के नेता रवींद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के फायर ब्रिगेड चौक पर रायपुर नगर निगम के महापौर के सरकारी आवास के करीब विरोध प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता तेजेंद्र तोड़ेकर ने कहा कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छल किया है।

तोड़ेकर ने कहा, ''राज्य सरकार सीएमआईई के आंकड़ों का हवाला देती है और कहती है कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर शून्य के करीब है। लेकिन छत्तीसगढ़ के रोजगार कार्यालयों में 18 लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं।''

सीएमआईई (सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी) एक व्यावसायिक सूचना कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है। तोड़ेकर ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य विधानसभा में कहा है कि छत्तीसगढ़ में 18.5 लाख पंजीकृत बेरोजगार युवा हैं।

उन्होंने राज्य सरकार को इस मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की चुनौती दी। राज्य में 'आप' के युवा शाखा के नेता रवींद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है।

राज्य सरकार द्वारा दिये जा रहे बेरोजगारी भत्ते के सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि केवल कुछ चुनिंदा युवाओं को ही इसका लाभ मिल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी