एजेंसी न्यूज

Maharashtra: शिवसेना पर निर्वाचन आयोग के फैसले की आप ने की अलोचना, कहा-भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ का विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने के भारतीय निर्वाचन आयोग के फैसले की आलोचना की और कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘ऑपरेशन लोटस’ का विस्तार है.

Maharashtra: शिवसेना पर निर्वाचन आयोग के फैसले की आप ने की अलोचना, कहा-भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ का विस्तार
शिवसेना का चुनाव चिह्न 'धनुष और तीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

मुंबई, 18 फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता देने के भारतीय निर्वाचन आयोग के फैसले की आलोचना की और कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘ऑपरेशन लोटस’ का विस्तार है. ‘ऑपरेशन लोटस’ वाक्यांश का इस्तेमाल विपक्ष दलों द्वारा भाजपा पर यह आरोप लगाने के लिए किया जाता है कि वह विधायकों की खरीद-फरोख्त करके और सत्ताधारी पार्टी में फूट डालकर राज्यों में सरकार गिराती है. यह भी पढ़ें: अमित शाह ने उद्धव गुट पर साधा निशाना, कहा- चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया

निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शुक्रवार को ‘शिवसेना’ नाम और इसका चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ मुख्यमंत्री शिंदे की अगुवाई वाले गुट को आवंटित कर दिया. इस प्रक्रिया से उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका लगा है जिनके पिता बाल ठाकरे ने शिवसेना की वर्ष 1966 में स्थापना की थी.

आप की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने यहां एक बयान में कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाएं इस तरह से काम कर रही हैं जैसे कि ये केवल भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए बनी हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘निर्वाचन आयोग के कृत्य से कहावत वाला ‘पिंजरे का तोता’ भी शर्मसार हो जाएगा. भाजपा के शासन में एक के बाद एक संस्थाएं नष्ट की जा रही हैं और इनको केवल ‘कठपुतली’ और ‘रबर की मुहर’ बनाकर रख दिया है. निर्वाचन आयोग भी इसका अपवाद नहीं है।’’ शर्मा ने कहा कि ईसी का आदेश ऑपरेशन लोटस का विस्तार है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).