एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए आमिर, इमाद की पाकिस्तान टीम में वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला बदलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम की 18 अप्रैल से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है।

खेल की खबरें | न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए आमिर, इमाद की पाकिस्तान टीम में वापसी

लाहौर, नौ अप्रैल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला बदलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम की 18 अप्रैल से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है।

दस दिन तक चलने वाली इस श्रृंखला के तीन मैच रावलपिंडी जबकि दो मैच लाहौर में खेले जाएंगे।

स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद इंग्लैंड में कुछ समय के लिए जेल की सजा भी काटने वाले आमिर ने पिछला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2020 में खेला था और फिर दुनिया भर में टी20 लीग में खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने तत्कालीन कोच मिसबाह उल हक और वकार यूनिस के साथ मतभेद के कारण यह कदम उठाया था।

स्पिन ऑलराउंडर इमाद ने नवंबर 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था लेकिन बोर्ड और चयनकर्ताओं के मनाने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन किया और उनकी टीम खिताब जीतने में सफल रही।

मोहम्मद यूसुफ, अब्दुल रज्जाक, असद शाफिक, वहाब रियाज और बिलाल अफजल की मौजूदगी वाली चयन समिति ने उस्मान खान, इरफान खान नियाजी और स्पिनर अबरार अहमद जैसे युवा खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी है।

टीम इस प्रकार है:

बाबर आजम (कप्तान), मुहम्मद रिजवान, उस्मान खान, इमाद वसीम, फखर जमां, मोहम्मद आमिर, सईम अयूब, शादाब खान, इरफान खान नियाजी, इफ्तिखार अहमद, आजम खान, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, जमान खान, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद और उसामा मीर।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).