देश की खबरें | मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी : जून

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के मध्य प्रदेश प्रभारी बीएस जून ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी करेगी।

भोपाल, 23 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) के मध्य प्रदेश प्रभारी बीएस जून ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी करेगी।

उन्होंने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी पूरी मुस्तैदी से चुनाव की तैयारी में जुटी है। प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतेंगे।’’

जून ने कहा, ‘‘प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की सूची भी जारी कर दी जाएगी। प्रत्याशी चयन में सिर्फ सर्वेक्षण ही टिकट देने का मापदंड होगा।’’

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के हर जिले में हम ‘परिवर्तन यात्रा’ निकाल रहे हैं जिसका समापन चार अगस्त को होगा।

जून ने दावा किया कि ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति एक जुड़ाव दिख रहा है और हमें अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस का विकल्प चाहती है और उसे ‘आप’विकल्प के तौर पर दिख रही है।

दिल्ली से आप के विधायक जून ने कहा कि मध्य प्रदेश में हम बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में जनता ‘आप’ के साथ है और पार्टी की मध्य प्रदेश में सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद दिल्ली की तरह ही मध्य प्रदेश में हम शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की सुविधाएं लोगों को देंगे।

प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के हर रोज नए-नए मामलों का खुलासा हो रहा है। जून ने कहा कि ‘‘बच्चों की ड्रेस में घोटाला, पोषण आहार में घोटाला, महाकाल लोक निर्माण में घोटाला, पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाला। भाजपा के राज में मध्य प्रदेश घोटालों का प्रदेश बन गया है।’’

जून ने आरोप लगाया कि ‘‘मध्य प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था पूरी तरह से खत्म है। सरकार का अधिकारियों और प्रशासनिक तंत्र से नियंत्रण खत्म हो गया है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\