देश की खबरें | आम आदमी पार्टी ने भाजपा के डर से हिमाचल प्रदेश कार्य समिति भंग की: खन्ना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अविनाश राय खन्ना ने मंगलवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा से डरती है और इसी वजह से उसने हिमाचल प्रदेश में अपनी कार्य समिति भंग कर दी।

शिमला, 12 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अविनाश राय खन्ना ने मंगलवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा से डरती है और इसी वजह से उसने हिमाचल प्रदेश में अपनी कार्य समिति भंग कर दी।

आप ने राज्य इकाई में कुछ नेताओं के दलबदल के बाद सोमवार को अपनी कार्यसमिति को भंग कर दिया था। आप के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव (संगठन) सतीश ठाकुर और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता पिछले हफ्ते पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

आप इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में पैर जमाने की कोशिश कर रही है। पार्टी हाल ही में पड़ोसी राज्य पंजाब में सत्ता में आई थी।

खन्ना ने यहां जारी एक बयान में कहा कि पहाड़ी राज्य में आप की छवि पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है क्योंकि उसके नेता खुलेआम भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आप को भाजपा से डर के चलते अपनी कार्यसमिति भंग करनी पड़ी।

उन्होंने दावा किया कि आप के इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि उसने राज्य में अपनी विश्वसनीयता खो दी है।

उन्होंने पार्टी पर लोगों से झूठे वादे करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि पहाड़ी राज्य में आप के लिये कोई संभावना नहीं है।

भाजपा नेता ने कहा कि आप लोगों से अतार्किक वादे करके पंजाब में सत्ता में आई और अब उनके विधायकों को लोगों के कड़े सवालों का सामना करना पड़ रहा है।

खन्ना ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वादों को पूरा करने के लिए लोगों से समय मांगा है, जो दर्शाता है कि उन्होंने लोगों को 'मूर्ख' बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\