देश की खबरें | ब्रह्मास्त्र के गाने ‘‘केसरिया’’ को आलिया और रणवीर ने बताया अपना युगल गीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता आलिया भट्ट और रणवीर कपूर ने रविवार को कहा कि ‘‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन:शिवा’’ उनके लिए कई कारणों से खास है। इस फिल्म का गाना ‘‘केसरिया’’ उनके ऑफ स्क्रीन संबंधों को भी दर्शाता है।

मुंबई,17 जुलाई बॉलीवुड अभिनेता आलिया भट्ट और रणवीर कपूर ने रविवार को कहा कि ‘‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन:शिवा’’ उनके लिए कई कारणों से खास है। इस फिल्म का गाना ‘‘केसरिया’’ उनके ऑफ स्क्रीन संबंधों को भी दर्शाता है।

आलिया और रणबीर ने अप्रैल माह में विवाह किया था और दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

रविवार को फिल्म निर्मातों ने ‘‘केसरिया’’ रिलीज किया।

इस गाने के जारी होने से पहले इंस्टाग्राम पर प्रश्न उत्तर सत्र में कपूर ने कहा कि वह और आलिया हमेशा ‘‘युगल गीत’’ के बारे में सोचते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ आलिया और मैंने इस बारे में बात की थी ‘‘ हमारा गाना क्या है?’’ इस पर भट्ट ने कहा,‘‘यह बहुत अजीब बात है कि लंबे समय से उनका कोई गाना ही नहीं बना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अब हमारे पास केसरिया है और यह खास है।’’

यह गाना हिंदी, तमिल,तेलुगु,कन्नड और मलयालम में भी जारी किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\