एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | एएआईबी पूरी तरह निष्पक्ष है, विमान हादसे की नियम आधारित जांच कर रहा : नायडू

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान नायडू ने कहा, ‘‘हम सच्चाई के साथ खड़े होना चाहते हैं, किसी और चीज के साथ नहीं... हम जानना चाहते हैं कि एयर इंडिया विमान हादसे में वास्तव में क्या हुआ और यह केवल एएआईबी की अंतिम जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा।’’

ताजा खबरें | एएआईबी पूरी तरह निष्पक्ष है, विमान हादसे की नियम आधारित जांच कर रहा : नायडू

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान नायडू ने कहा, ‘‘हम सच्चाई के साथ खड़े होना चाहते हैं, किसी और चीज के साथ नहीं... हम जानना चाहते हैं कि एयर इंडिया विमान हादसे में वास्तव में क्या हुआ और यह केवल एएआईबी की अंतिम जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा।’’

एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान 12 जून को अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, जो उड़ान भरने के तुरंत बाद एक इमारत से टकरा गया। इस हादसे में 260 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 19 लोग ज़मीन पर मौजूद थे। विमान में सवार 242 यात्रियों में से केवल एक जीवित बचा।

उच्च सदन में पूरक प्रश्नों के जवाब में मंत्री ने यह भी बताया कि विमान के ब्लैक बॉक्स से डेटा निकालने में एएआईबी को सफलता मिली है।

नायडू ने कहा, ‘‘एएआईबी नियम-आधारित, स्पष्ट और पूरी तरह निष्पक्ष प्रक्रिया का पालन कर रहा है।’’

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को एएआईबी ने हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की। उनके अनुसार, 17 जुलाई को ब्यूरो ने कहा कि अभी कोई ‘‘अंतिम निष्कर्ष’’ निकालना जल्दबाज़ी होगी, क्योंकि जांच जारी है।

नायडू के मुताबिक, एएआईबी ने सभी से अपील की है कि वे जांच पूरी होने से पहले पूर्वाग्रहपूर्ण धारणा न बनाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).