Ranchi Shocker: रांची में चोरी करते पकड़े गए युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
झारखंड के रांची जिले में भीड़ ने कथित तौर पर चोरी के इरादे से एक घर में घुसे 25 वर्षीय युवक को पकड़कर खंभे से बांधा और पीट-पीटकर मार डाला. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना चान्हो थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव में शुक्रवार को हुई.
रांची, 8 अप्रैल : झारखंड के रांची जिले में भीड़ ने कथित तौर पर चोरी के इरादे से एक घर में घुसे 25 वर्षीय युवक को पकड़कर खंभे से बांधा और पीट-पीटकर मार डाला. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना चान्हो थाना क्षेत्र के महुआटोली गांव में शुक्रवार को हुई.
अधिकारी के मुताबिक, “वाजिद अंसारी कथित तौर पर चोरी के इरादे से कुछ अन्य लोगों के साथ एक घर में घुसा था, जिसमें एक दुकान भी थी. उन्हें देखकर मकान मालिक ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए.” अधिकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने अंसारी को पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी वहां से भाग निकले. यह भी पढ़ें : Kerala Train Fire Case : केरल एसआईटी ने आरोपी शाहरुख सैफी से की पूछताछ
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिमेष नैथानी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ग्रामीणों ने अंसारी को बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई की. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और अंसारी को बचाया. लेकिन, रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

