विदेश की खबरें | धरती जैसे युवा ग्रह के मिलने की संभावना पहले की उम्मीदों से कहीं ज्यादा : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि पृथ्वी जैसे ग्रह को उनकी उत्पत्ति के शुरुआती चरणों में ही खोज पाने के संभावना पहले में की तुलना कहीं ज्यादा है।

लंदन, छह जून ब्रिटेन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि पृथ्वी जैसे ग्रह को उनकी उत्पत्ति के शुरुआती चरणों में ही खोज पाने के संभावना पहले में की तुलना कहीं ज्यादा है।

शेफील्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के एक दल ने आकाश गंगा के नये तारों के समूहों का अध्ययन कर यह पता लगाने की कोशिश की कि अंतरिक्ष में अन्य तारा निर्माण करने वाले क्षेत्रों को लेकर किये गए प्रेक्षणों और सैद्धांतिक स्थापनाओं में कितना फिट बैठते हैं। यह अध्ययन भी किया गया कि क्या इन समूहों में तारों की संख्या पृथ्वी जैसे ग्रह के बनने की संभावना को प्रभावित करती है।

यह भी पढ़े | अमेरिकी महिला सिंथिया डान रिची का आरोप- पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने किया था उसके साथ रेप.

यह शोध एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसमें पाया गया कि इन समूहों में उम्मीद से कहीं ज्यादा सूर्य जैसे सितारे हैं जो धरती जैसे ग्रह की उनकी उत्पत्ति के शुरुआती चरण में खोज के मौकों को बढ़ाएंगे।

अपनी निर्माण के शुरुआती चरण में धरती जैसे ग्रहों को मैग्मा महासागर ग्रह कहा जाता है। ये अब भी चट्टानों और छोटे ग्रहों की टक्कर से बन रहे हैं, जिसके कारण वे इतने ज्यादा गर्म हो जाते हैं कि उनकी सतह पिघली हुई चट्टान बन जाती है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फिर से लॉकडाउन लगाने के विकल्प को किया खारिज.

मुख्य शोधकर्ता डॉक्टर रिचर्ड पार्कर ने कहा, “इन मैग्मा महासागर ग्रहों को सूर्य जैसे सितारों के पास खोज पाना आसान है, जो सितारों के औसत द्रव्यमान से दोगुना भारी होते हैं। यह ग्रह इतनी उष्मा उत्सर्जित करते हैं जो हम अगली पीढ़ी की इंफ्रारेड दूरबीनों से देख पाने में सक्षम होंगे।”

इस शोध में विश्वविद्याल के स्नातक की पढ़ाई कर रहे छात्र शामिल थे जिससे उन्हें इस अध्ययन के दौरान प्राप्त कौशल को प्रमुख शोध के प्रकाशन के दौरान इस्तेमाल में मदद मिलेगी।

पार्कर ने कहा, “इन ग्रहों को पाने का स्थान तथाकथित ‘युवा गतिमान समूह’ हैं जो नए तारों का समूह होता है जिनकी उम्र 10 करोड़ साल से कम होती है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\