जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद, तलाश अभियान जारी
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य जवान घायल हो गया. अधिकारियों ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के कामराजीपोरा गांव के एक बाग में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में तड़के तलाश अभियान चलाया गया था.
श्रीनगर, 12 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) जिले में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य जवान घायल हो गया. अधिकारियों ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों को पुलवामा के कामराजीपोरा गांव के एक बाग में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में तड़के तलाश अभियान चलाया गया था.
अधिकारियों ने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए.
#UPDATE One soldier lost his life in action in the ongoing Pulwama encounter. One AK along with grenades, pouches & other war like stores recovered. Search operation underway: Chinar Corps, Indian Army https://t.co/z6EvoAH6JX
— ANI (@ANI) August 12, 2020
उन्होंने बताया कि घायल जवानों को सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल एक जवान ने दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि ताजा जानकारी मिलने तक अभियान जारी था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2020 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

