एजेंसी न्यूज

दनकौर में मामूली कहासुनी पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में तनाव व्याप्त

नोएडा में दनकौर थाना क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में बीती रात मामूली कहासुनी पर पांच लोगों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद बिलासपुर में तनाव व्याप्त है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

दनकौर में मामूली कहासुनी पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में तनाव व्याप्त
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit- PTI)

नोएडा, 6 अक्टूबर : नोएडा में दनकौर थाना क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में बीती रात मामूली कहासुनी पर पांच लोगों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद बिलासपुर में तनाव व्याप्त है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि दनकौर के कस्बे बिलासपुर में रहने वाले गुड्डू उर्फ राहुल के चाचा राज सिंह के साथ कमल और अन्य लोगों ने कुछ दिन पूर्व गाली गलौज की थी.

इस बात को लेकर रात मंगलवार देर रात को गुड्डू और उसके चाचा कमल के घर पर बात करने गये. बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया. उन्होंने बताया कि आरोप है कि कमल, विपिन, सचिन, सनी तथा रोहित ने गुड्डू और उसके चाचा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : Mumbai: कल से खुल रहे हैं सिद्धिविनायक और मुंबा देवी मंदिर, इन नियमों का पालन अनिवार्य

अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान गुड्डू की मौत हो गई. हत्या की घटना के बाद मृतक के परिजनों ने दनकौर में देर रात जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवाया. पांडे ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2021 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).