देश की खबरें | गाजियाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, गोली लगने से उसकी मां घायल, एक आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ गोलीबारी से एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गाजियाबाद (उप्र), नौ जून गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ गोलीबारी से एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि रविवार की रात मुरादनगर थाने के ढेढ़ा गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज सुबह घायल युवक रोहित (26) की मौत हो गयी, जबकि उसकी मां गुड्डी (51) का अब भी इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, घटना का कारण एक मुकदमे को लेकर चल रही रंजिश बताई जा रही है। रोहित का एक साल पहले पास के गांव निवासी प्रशांत से झगड़ा हुआ था, जिसे लेकर अदालत में आपराधिक मामला चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात आरोपी प्रशांत अपने दो साथियों के साथ बाइक से उसके घर पहुंचा और घर में घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान रोहित को गोली लगी तो उसकी मां गुड्डी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गोली लगने से वह भी घायल हो गयी।
डीसीपी ने बताया कि इस संबंध में मृतक रोहित के पिता पिंटू चौधरी ने मुरादनगर थाने में प्रशांत और उसके दो साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आज एक नामजद आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ने बताया कि बाकी हमलावरों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

