देश की खबरें | मंगलुरु में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलुरु के कोडिकल इलाके में कथित रूप से कर्ज में डूबे 30 वर्षीय एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मंगलुरु, 25 जून मंगलुरु के कोडिकल इलाके में कथित रूप से कर्ज में डूबे 30 वर्षीय एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान निखिल पुजारी (30) के रूप में हुई है।
उसने बताया कि निखिल ने मंगलवार सुबह नाश्ते के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया चूंकि उसे देर तक सोने की आदत थी इसलिए शाम तक परिवार वालों ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
पुलिस ने बताया कि जब काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी उसने कमरा नहीं खोला और फोन भी नहीं उठाया तो परिवार वालों ने दरवाजे से झांक कर देखा तो पाया कि वह कमरे के भीतर फंदे से लटका था।
उसने कहा, ‘‘जांच में पता चला कि उसने विभिन्न लोन ऐप के जरिए कर्ज ले रखा था जिसके चलते वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और लगातार तनाव में था।’’
इस संबंध में उरवा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2025 12:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

