उत्तरप्रदेश के गोंडा में पृथक-वास में रह रहे युवक ने लगाई फांसी
जमात

गोंडा, 21 मई जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के गभौरा गांव में पृथक-वास में रह रहे एक युवक ने बृहस्पतिवार को फंदे से लटककर जान दे दी ।

थाना प्रभारी अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि राघव प्रजापति (24) बीते 15 मई को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से घर लौटा था। दूसरे राज्य से आने के कारण चिकित्सकों ने उसे 14 दिन तक घर पर ही पृथक-वास में रहने की सलाह दी थी।

पति-पत्नी घर पर कम जगह होने के कारण गांव के बाहर बनी एक झोपड़ी में पृथक-वास में रह रहे थे।

राघव प्रजापति ने बृहस्पतिवार सुबह फंदे से लटककर जान दे दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि राघव का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसी के चलते उसने आवेश में आकर यह कदम उठाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)