एजेंसी न्यूज

Australia: एकता की भावना के प्रदर्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान में एक शब्द बदला गया

ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान में 1984 के बाद से पहली बार एक शब्द बदला गया है और प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के अनुसार ‘एकता की भावना’ दर्शाने के लिए ऐसा किया गया है. प्रधानमंत्री ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर घोषणा की कि राष्ट्रगान की दूसरी पंक्ति को ‘फॉर वी आर यंग एंड फ्री’ (हम युवा और स्वतंत्र हैं) से बदलकर ‘फॉर वी आर वन एंड फ्री’ (हम एक हैं और स्वतंत्र हैं) कर दिया गया है.

Australia: एकता की भावना के प्रदर्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान में एक शब्द बदला गया
स्कॉट मॉरिसन (Photo Credits: IANS)

मेलबर्न, एक जनवरी: ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान में 1984 के बाद से पहली बार एक शब्द बदला गया है और प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के अनुसार ‘एकता की भावना’ दर्शाने के लिए ऐसा किया गया है. प्रधानमंत्री ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर घोषणा की कि राष्ट्रगान की दूसरी पंक्ति को ‘फॉर वी आर यंग एंड फ्री’ (हम युवा और स्वतंत्र हैं) से बदलकर ‘फॉर वी आर वन एंड फ्री’ (हम एक हैं और स्वतंत्र हैं) कर दिया गया है. गवर्नर-जनरल डेविड हर्ले ने राष्ट्रगान में संशोधन की राष्ट्रमंडल की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है.

प्रधानमंत्री मॉरिसन ने एक बयान में कहा कि सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए बदलाव किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल हमने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई लोगों की ऐसी भावना और सामूहिक प्रयासों को देखा जिन्होंने हमेशा हमें एक राष्ट्र के रूप में सक्षम बनाया है.’’

यह भी पढ़ें- विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ न्यूजीलैंड ने भी की चीन के ट्वीट की निंदा

उन्होंने कहा, ‘‘अब यह सुनिश्चित करने का समय है कि यह महान एकता हमारे राष्ट्रगान में भी पूरी तरह झलके.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2021 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).