देश की खबरें | बेंगलुरु के ‘स्पा’ में काम करने वाली महिला की उसके दोस्त ने हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला की उसके पुरुष मित्र ने कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी कि वह उसकी नौकरी की प्रकृति से नाखुश था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, 31 मार्च कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला की उसके पुरुष मित्र ने कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी कि वह उसकी नौकरी की प्रकृति से नाखुश था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह घटना शनिवार को जयनगर के शालिनी मैदान में हुई। पुलिस ने मृतक की पहचान एक लॉज में रहने वाली कोलकाता की फरीदा खानम (42) के रूप में की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने हत्या के आरोप में गिरीश (32) नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि फरीदा एक ‘स्पा’ में काम करती थी और गिरीश एक निजी कंपनी का कर्मचारी है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मित्र थे। उन्होंने बताया कि गिरीश, फरीदा के काम की प्रकृति को लेकर नाखुश था और उसपर काम छोड़ने के लिए दबाव बनाता था जिस कारण उन दोनों के बीच झगड़े हुआ करते थे।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इसी बात को लेकर गिरीश ने चाकू से फरीदा पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने फरीदा को खून से लथपथ हालत में देखा और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारियों ने कहा कि यह एक सुनियोजित हत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि आरोपी के पास चाकू था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2024 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

