देश की खबरें | गोरखपुर में निरीक्षक बनकर पैसे ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर जिले में पुलिस निरीक्षक बनकर वसूली करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

गोरखपुर (उप्र), नौ जुलाई गोरखपुर जिले में पुलिस निरीक्षक बनकर वसूली करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी रेखा तिवारी के रूप में हुई है। उसकी एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पीछे नारायणी कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली रेखा तिवारी पुलिस निरीक्षक की वर्दी पहनकर रेहड़ी-पटरी वालों को धमकाती और मुफ्त में सामान ले लेती थी तथा वह खुद को पुलिस लाइन में तैनात बताती थी।

उन्होंने बताया कि रेखा सोमवार को निरीक्षक की वर्दी पहनकर लोगों से पैसे ऐंठने के लिए महाराजगंज चौराहे पर गई थी तथा स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर भेजे गए कांस्टेबल उसे पुलिस चौकी ले आए।

सिंह के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले सरहरी इलाके में रहती थी, लेकिन जब पुलिस को शक हुआ तो उसने अपना ठिकाना बदल लिया।

सिंह ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसने वर्दी कहां से खरीदी और अब तक उसने कितने लोगों को ठगा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\