देश की खबरें | पड़ोसी के अंतिम संस्कार में नहीं जाने पर एक महिला की हत्या, उसकी मां को किया गया घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में पड़ोस के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में कथित रूप से नहीं पहुंचने पर 25 वर्षीय एक महिला की हत्या कर दी गयी है और उसकी मां को घायल कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 जून मुंबई में पड़ोस के एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में कथित रूप से नहीं पहुंचने पर 25 वर्षीय एक महिला की हत्या कर दी गयी है और उसकी मां को घायल कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात की इस वारदात के सिलसिले में पुलिस ने दो दंपतियों को गिरफ्तार किया है।

देवनार थाने के इन अधिकारी ने बताया कि घाटकोपर-मनखुर्द लिंक रोड के समीप रह रहे कृष्ण पवार के भाई की मंगलवार को मृत्यु हो गयी जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

अंजलि भोंसले की शिकायत के अनुसार उसी मोहल्ले में रह रहा उसका (अंजलि का) परिवार अंतिम संस्कार में जा नहीं सका, जिससे पवार नाराज हो गया।

अधिकारी ने बताया कि पवार ने एक धारदार हथियार से भोंसले की मां पर हमला कर दिया और जब भोंसले की बहन ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तब पवार ने हथियार से कई बार वार कर उसकी जान ले ली।

भोंसले की शिकायत पर पुलिस ने पवार, उसकी पत्नी और एक अन्य दंपति को इस अपराध में कथित भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी के अनुसार भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी