एजेंसी न्यूज

सिंगापुर में भारतीय मूल की एक महिला कोरोना वायरस नियमों का उल्लंघन करने को लेकर आरोपित

पुलिस ने परमजीत कौर को सोमवार को मास्क लेकर घूमने और 47 वर्षीय एक महिला पर हमला करने को लेकर गिरफ्तार किया। दूसरी महिला ने कौर को मास्क लगा लेने की सलाह दी थी।

सिंगापुर में भारतीय मूल की एक महिला कोरोना वायरस नियमों का उल्लंघन करने को लेकर आरोपित

सिंगापुर, पांच मई सिंगापुर में भारतीय मूल की 40 वर्षीय एक सिंगापुरी महिला को मंगलवार को यहां हमला करने, कोरोना वायरस पाबंदियों का उल्लंघन करने और हंगामा करने का आरोप लगाया गया

पुलिस ने परमजीत कौर को सोमवार को मास्क लेकर घूमने और 47 वर्षीय एक महिला पर हमला करने को लेकर गिरफ्तार किया। दूसरी महिला ने कौर को मास्क लगा लेने की सलाह दी थी।

कौर को दो सप्ताह के लिए मनोचिकित्सकीय निगरानी के वास्ते इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ (आईएमएच) में भेजा जाएगा।

चैनल न्यूज एशिया के अनुसार वह 19 मई को अदालत में लौटेगी।

उसके वकील सतवंत सिंह ने अदालत से कहा कि वह अपनी मुवक्किल को हिरासत में भेजे जाने से पहले उसे कानून के बारे में समझाना चाहेंगे क्योंकि ‘उसके भी अपने अधिकार हैं।’

जिला न्यायाधीश क्लीमेंट तान ने अभियोजन से सहमत होते हुए कहा कि अदालत को पहले यह तसल्ली हो जाए कि सुनवाई से पहले कौर फिट है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).