एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलिया में किराये को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया के उजियारपुर गांव में बिहार की रहने वाली एक महिला की किराये के वसूली को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गयी।

देश की खबरें | बलिया में किराये को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या

बलिया (उप्र), 11 मार्च बलिया के उजियारपुर गांव में बिहार की रहने वाली एक महिला की किराये के वसूली को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गयी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने सोमवार को बताया कि नरही थाना क्षेत्र के उजियारपुर गांव में रविवार शाम को एक नवनिर्मित मकान में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली खैरुन निशा (56) के रूप में की गई है। खैरुन निशा के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या की गयी है।

उन्होंने बताया कि निशा के बेटे हैदर की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

तिवारी ने बताया कि महिला रविवार को सुबह बक्सर से उजियारपुर गांव में अपने नवनिर्मित मकान में किरायेदारों से किराया वसूल करने के लिए आयी थी। खैरुन निशा का किराये को लेकर किराएदार से विवाद चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2024 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).