देश की खबरें | मध्य दिल्ली के होटल में मृत पाई गई महिला, पुरुष साथी हिरासत में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के एक होटल के कमरे में रविवार को 29 वर्षीय एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पायी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली के एक होटल के कमरे में रविवार को 29 वर्षीय एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पायी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला का पुरुष साथी पिछली शाम उसके साथ होटल में ठहरा था जिसे पकड़ा गया है।
होटल के स्वागत क्षेत्र में जमा किए गए दस्तावेजों के अनुसार मृतक की पहचान सारिका (29) के रूप में हुई है, जबकि पुरुष साथी की पहचान सचिन (31) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि सचिन को आज सुबह होटल से निकलते हुए देखा गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उसे होटल के स्वागत क्षेत्र पर दिए गए पते से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, पहाड़गंज स्थित होटल के एक कर्मचारी ने सुबह करीब 10 बजे नबी करीम पुलिस थाने में पीसीआर को कॉल कर बताया कि जिस कमरे में युगल रातभर रुके थे, उसके बाथरूम में एक महिला बेसुध पड़ी है।
पुलिस की एक टीम होटल पहुंची और महिला को बेहोश पाया। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों ने शनिवार को शाम करीब चार बजे होटल के कमरे में प्रवेश किया था। हालांकि, सुबह केवल सचिन को होटल परिसर से बाहर निकलते देखा गया।
अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि महिला की मौत रस्सी से गला घोंटने के कारण हुई है।"
मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)