देश की खबरें | मुंबई में इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर में रविवार सुबह 11 मंजिला एक इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोगों का दम घुटने लगा। इन तीनों की हालत अब स्थिर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 16 फरवरी शहर में रविवार सुबह 11 मंजिला एक इमारत में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोगों का दम घुटने लगा। इन तीनों की हालत अब स्थिर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित पन्ना अली मेंशन इमारत में सुबह छह बजकर 11 मिनट पर आग लग गई।
अधिकारी ने कहा कि आग भवन के भूतल पर मीटर और तारों में लगी।
इस दौरान प्रथम तल पर मौजूद दो महिलाओं के हाथ-पैरों में चोटें आईं तथा आग लगने से हुए धुएं के कारण उनका दम घुटने लगा।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना में सबीला खातून शेख नामक महिला की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि करीम शेख (20), साजिया आलम शेख (30) और शाहीन शेख (22) को सांस लेने में दिक्कत के कारण सरकारी जे जे अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2025 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

