एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में गाड़ी की चपेट में आकर एक महिला की मौत, नशे में गाड़ी चला रहा था युवक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में कथित रूप से एक युवक द्वारा नशे में चलायी जा रही एक गाड़ी से टक्कर लगने के बाद 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक में गाड़ी की चपेट में आकर एक महिला की मौत, नशे में गाड़ी चला रहा था युवक

बेंगलुरु, पांच नवंबर बेंगलुरु में कथित रूप से एक युवक द्वारा नशे में चलायी जा रही एक गाड़ी से टक्कर लगने के बाद 30 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक धनुष (20) को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को व्यस्त मैसुरू रोड पर केंगरी टीटीएमसी (ट्रैफिक एंड ट्रांजिट मैनेजमेंट सेंटर) के पास संध्या ए एस (30) सड़क पार कर रही थी, उसी दौरान एक कार ने उसे टक्कर मार दी और फिर वह कार एक मोटरसाइकिल से भी टकरा गयी।

पुलिस के अनुसार इस हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भागने लगा लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसे कथित रूप से पीट दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल महिला और मोटरसाइकिल सवार सैयद अरबाज (23) को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां संध्या को मृत घोषित कर दिया गया तथा अरबाज के मामूली जख्म का उपचार किया गया।

उन्होंने प्राथमिकी जांच के आधार पर कहा कि आरोपी चालक की ‘अल्कोमीटर’ जांच से पता चला कि उसने शराब पी रखी है । धनुष के पिता निजी बस ट्रैवल कंपनी चलाते हैं।

एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2024 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).