एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एक महिला ने चार महीने के अपने बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में अजमेर जिले के अलवर गेट थाना क्षेत्र में कल देर रात एक महिला ने अपने चार महीने के मासूम बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | एक महिला ने चार महीने के अपने बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली

जयपुर, 23 जुलाई राजस्थान में अजमेर जिले के अलवर गेट थाना क्षेत्र में कल देर रात एक महिला ने अपने चार महीने के मासूम बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूद कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि जगदंबा कालोनी की प्रियंका चौरसिया (24) और उसके चार महीने के मासूम बेटे हरयांश के शव मदार रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर पाये गये।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में जीआरपी थाने से पुलिस को सूचित किया गया था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि प्रियंका के पति और मां ने उसे स्कूटी चलाने से रोका था, इस बात से नाराज होकर वह अपने बेटे के साथ घर से निकल गई और ट्रेन के आगे कूद गई।

उन्होंने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).