देश की खबरें | प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही एक महिला से बस में दुष्कर्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से नोएडा आने के लिए एक डीलक्स बस में सवार एक महिला के साथ बस के चालक द्वारा कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
नोएडा,17जून उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से नोएडा आने के लिए एक डीलक्स बस में सवार एक महिला के साथ बस के चालक द्वारा कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
पुलिस उपायुक्त (महिला शाखा) श्रीमती वृंदा शुक्ला ने बताया कि प्रतापगढ़ की रहने वाली एक महिला अपने दो बच्चों के साथ प्रतापगढ़ से नोएडा के लिए एक डीलक्स बस में मंगलवार रात को सवार हुई थी ।
उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि बस के चालक ने चलती बस में उससे बलात्कार किया।
उन्होंने बताया कि जब महिला ने विरोध किया तो बस चालक के साथी ने उसे धमकाया। उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता को सेक्टर 27 स्थित विनायक अस्पताल के पास सुबह उतार कर फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि महिला की सीट बस में सबसे पीछे थी और रात होने के कारण अन्य यात्रियों को घटना के बारे में कुछ पता नहीं चला।
डीसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)