विदेश की खबरें | पुलिस द्वारा मुंह ढकने के बाद अश्वेत व्यक्ति की दम घुटने से मौत का वीडियो आया सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डेनियल प्रूड की 30 मार्च को मौत हो गई थी। पुलिस के ‘बॉडी कैमरा’ की फुटेज सामने आने के बाद बुधवार को इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

डेनियल प्रूड की 30 मार्च को मौत हो गई थी। पुलिस के ‘बॉडी कैमरा’ की फुटेज सामने आने के बाद बुधवार को इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

प्रूड के भाई जो प्रूड ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मैंने अपने भाई की मदद के लिए फोन किया था। मेरे भाई की हत्या करने के लिए नहीं।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Worldwide Update: कोरोना वायरस महामारी के मामले 2.6 करोड़ के करीब, अब तक 861,512 संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने कहा, ‘‘वह निस्सहाय था, निर्वस्त्र जमीन पर पड़ा था। हाथों में हथकड़ियां थी। कितने और भाइयों की मौत के बाद समाज को यह समझ में आएगा कि इसे रोके जाने की जरूरत है?’’

वीडियो में प्रुड सड़क पर निर्वस्त्र दौड़ता दिखा था। उसकी दम घुटने से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विलमिंगटन को पहला ‘वल्र्ड वार 2’ हेरिटेज सिटी किया घोषित.

प्रूड की चिकित्सकीय रिपोर्ट में भी उसके दम घुटने की बात सामने आई थी।

राज्य के अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने बुधवार को कहा कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\