विदेश की खबरें | लाल सागर में एक अमेरिकी युद्धपोत, कई वाणिज्यिक जहाजों पर हमला हुआ: पेंटागन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेंटागन ने कहा, ‘‘हम यूएसएस कार्नी और लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की खबर से अवगत हैं और जैसे ही विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी हम प्रदान करेंगे।’’

इससे पहले, ब्रिटिश सेना ने लाल सागर में एक संदिग्ध ड्रोन हमला और विस्फोट होने की जानकारी दी थी।

इस हमले को इजराइल-हमास युद्ध से जुड़े क्षेत्र पश्चिम एशिया में समुद्री हमलों की बढ़ती घटनाओं के रूप में देखा जा रहा है। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में जहाजों पर हमले किये जा रहे हैं। विद्रोही इजराइल को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल भी दाग रहे हैं।

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि हमला यमन के साना में सुबह लगभग 10 बजे शुरू हुआ और पांच घंटे तक चला।

हूती की ओर से इस संबंध में अभी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

हूती के प्रवक्ता ने हालांकि पहले कहा था कि जल्द ही एक ‘‘महत्वपूर्ण’’ बयान जारी किया जायेगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)