एजेंसी न्यूज

AP: आंध्र प्रदेश सरकार ने स्कूलों को सुरक्षित स्थान बनाने के लिए की अनूठी पहल

आंध्र प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को छात्रों के लिए सुरक्षित स्थान बनाने और परेशान करने वाली तथा यौन उत्पीड़न संबंधी घटनाओं पर अंकुश रखने के लिए एक अनूठी पहल की है।

AP: आंध्र प्रदेश सरकार ने स्कूलों को सुरक्षित स्थान बनाने के लिए की अनूठी पहल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

आंध्र प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों को छात्रों के लिए सुरक्षित स्थान बनाने और परेशान करने वाली तथा यौन उत्पीड़न संबंधी घटनाओं पर अंकुश रखने के लिए एक अनूठी पहल की है. स्कूली छात्रों, खासकर लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का एक खाका तैयार किया है. प्रत्येक स्कूल में शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम 2012 को लेकर सतर्क किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: यूपी में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिली कोविड टीके की बूस्टर डोज

हर स्कूल में शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों को पॉक्सो अधिनियम के तहत बाल संरक्षण मानदंडों और बाल यौन शोषण रोकथाम संबंधी उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है.

स्कूल शिक्षा आयुक्त एस सुरेश कुमार ने कहा, ‘‘ सबसे बड़ी समस्या यह है कि ऐसी घटनाओं के व्यापक स्तर पर होने के बावजूद इनकी शिकायत उतनी नहीं की जाती। हम यह चुप्पी तोड़ना चाहते हैं, ताकि पीड़ित सामने आएं और शिकायत करें। यह उत्पीड़न को रोकने के लिए काफी मददगार साबित होगा’’

सुरेश कुमार ने ‘पीटीआई-’ से कहा कि स्कूल सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों को 18 साल से कम उम्र के बच्चों की सुरक्षा के लिए नई पहल के तहत तैयार किया गया है।

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).