COVID-19 Update: देश में कोविड के उपस्वरूप जेएन.1 के अब तक कुल 511 मामले सामने आए
देश में कोविड-19 के उपस्वरूप जेएन.1 के अब तक कुल 511 मामले सामने आ चुके हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से सबसे अधिक मामले कर्नाटक से सामने आए हैं.
नयी दिल्ली, 3 जनवरी : देश में कोविड-19 के उपस्वरूप जेएन.1 के अब तक कुल 511 मामले सामने आ चुके हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से सबसे अधिक मामले कर्नाटक से सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक से 199, केरल से 148, गोवा से 47, गुजरात से 36, महाराष्ट्र से 32, तमिलनाडु से 26, दिल्ली से 15, राजस्थान से चार, तेलंगाना से दो और ओडिशा व हरियाणा से एक-एक मामला सामने आया है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जेएन.1 के तेजी से वैश्विक प्रसार के बाद इसे निगरानी में रखे जाने वाले स्वरूप के रूप में वर्गीकृत किया है लेकिन साथ ही सीमित उपलब्ध साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए जेएन.1 से उत्पन्न अतिरिक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम को वर्तमान में वैश्विक स्तर पर कम आंका है. केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देश को कोविड मामलों की संख्या में तेज वृद्धि और जेएन.1 उपस्वरूप के मामले सामने आने पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया है. यह भी पढ़ें : Parliament Security Breach Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने नीलम आज़ाद की याचिका की खारिज
राज्यों से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा साझा किए गए कोविड-19 से संबंधित विस्तृत दिशानिर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है. उन्हें सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी, और सांस से संबंधित गंभीर समस्या के मामलों की जिलेवार निगरानी करने और जानकारी देने के लिए कहा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

