एजेंसी न्यूज

हरियाणा के यमुनानगर में एक टिकटॉकर ने की आत्महत्या

उन्होंने बताया कि घर लौटने पर माता-पिता ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया और खिड़की से देखा की उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। फिर वे खिड़की तोड़कर घर में गए और बाद में पुलिस को बुलाया।

हरियाणा के यमुनानगर में एक टिकटॉकर ने की आत्महत्या
जमात

पुलिस ने बताया कि वह सातवीं कक्षा की छात्रा थी और टिक टॉक स्टार बनना चाहती थी। उसके माता-पिता कुछ दवाइयां लेने गए थे, जब उसने बृहस्पतिवार को यह कदम उठाया। घटना के समय कोई घर में मौजूद नहीं था और कोई पत्र भी मौके से बरामद नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि घर लौटने पर माता-पिता ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया और खिड़की से देखा की उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। फिर वे खिड़की तोड़कर घर में गए और बाद में पुलिस को बुलाया।

डीसीपी प्रदीप राणा ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया कि मौके से कोई पत्र बरामद नहीं हुआ है। कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

लड़की के परिवार ने बताया कि लड़की के टिक टॉक पर 1,315 ‘फॉलोअर्स’ थे और उसने अभी तक 418 वीडियो डाले थे। परिवार का कहना है कि उन वीडियो को कई लोगों ने पसंद भी किया था।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने भी लड़की द्वारा हाल ही में डाले गए वीडियो देखे। उनसे उसके किसी मानसिक तनाव या अवसाद या किसी के दबाव में होने को कोई संकेत नहीं मिला, जिससे उसके यह कदम उठाने के कारण का पता चल पाए।

डीसीपी ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).