नोएडा में एक अध्यापिका ने आत्महत्या की
पुलिस के अनुसार महिला लॉकडाउन के चलते मानसिक तनाव में थी।
नोएडा, 25 अप्रैल नोएडा के सेक्टर 78 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक अध्यापिका ने शनिवार तड़के अपनी सोसाइटी की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार महिला लॉकडाउन के चलते मानसिक तनाव में थी।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू द्वितीय सोसाइटी के एफ-ब्लाक में रहने वाली 35 वर्षीय भगवती बिष्ट ने शनिवार सुबह 4 बजे के करीब अपनी सोसाइटी की 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
अधिकारी ने बताया कि महिला दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका थीं। उनके पति का मेडिकल का कारोबार है।
डीसीपी ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

