कोलंबो, तीन सितंबर कुवैत से कच्चा तेल लेकर भारत जा रहे एक टैंकर पोत में बृहस्पतिवार को श्रीलंका के पूर्वी तट के पास भीषण आग लग गई जिसके बाद उसमें सवार नौवहन चालक दल के 24 सदस्य लापता और अन्य घायल हो गए।
नौसेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | अमेरिका ने WHO को बकाया राशि का भुगतान नहीं करने का फैसला किया.
श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन इंडिका सिल्वा ने बताया कि पनामा में पंजीकृत टैंकर ‘न्यू डायमंड’ कुवैत से 2,70,000 मीट्रिक टन कच्चा तेल ले कर भारत जा रहा था। लेकिन पूर्वी जिले अंपारा में संगमनकंडा के तट पर इसके इंजन कक्ष में आग लग गई।
प्रवक्ता ने बताया कि आग बुझाने और बचाव अभियान के लिए कम से कम चार पोत भेजे गए।
यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कुलभूषण जाधव केस को लेकर 6 अक्टूबर तक टाली सुनवाई.
नौसेना के पोत त्रिंकोमाली के पूर्वी बंदरगाह और हंबनटोटा के दक्षिणी बंदरगाह से भेजे गए।
तेल टैंकर में लगी आग पर काबू पाने के लिए जब श्रीलंका की नौसेना ने मदद मांगी तब भारतीय तट रक्षक ने अपने तीन पोत और एक डॉर्नियर विमान भेजा।
भारतीय तटरक्षक बल ने कहा कि बचाव अभियान तत्काल शुरू किया गया और न्यू डायमंड पर लगी आग को बुझाने में सहायता करने के लिए तुरंत शौर्य, सारंग तथा समुद्र पहरेदार पोत और एक डोर्नियर विमान रवाना किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि हंबनटोटा बंदरगाह पर 31 अगस्त से लंगर डाले दो रूसी पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों को भी आग बुझाने के अभियान में लगाया गया।
सिल्वा ने बताया कि ‘‘न्यू डायमंड’’ के इंजन कक्ष में जब आग लगी तब टैंकर पोत पर चालक दल के 24 सदस्य थे।
समु्द्री पर्यावरण सुरक्षा प्राधिकरण (एमईपीए) ने कहा कि तेल टैंकर कुवैत से 2,70,000 मीट्रिक टन तेल ले कर भारत जा रहा था।
एमईपीए के अध्यक्ष धर्षानी लहांदापुरा ने बताया कि आग बुझाने के लिए नौसैनिक पोतों को 1,00,000 लीटर पानी मुहैया कराया गया।
सहायता करने के लिए श्रीलंका वायु सेना को भी तैनात किया गया। बचाव अभियान में उनका एक हेलीकॉप्टर शामिल हुआ।
रूस की आधिकारिक समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, नौवहन चालक दल के दो सदस्यों को छोड़कर सभी कर्मियों ने टैंकर छोड़ दिया है और वह समुद्र में बचाव नौका में हैं।
कुवैत से भारत आ रहे न्यू डायमंड में जब आग लगी तब वह श्रीलंका के पूर्व में 70 किमी की दूरी पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY