देश की खबरें | मंगलुरु में एक उपनिरीक्षक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंगलुरु के बंटवाल ग्रामीण पुलिस थाने में कार्यरत एक उपनिरीक्षक ने फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बंटवाल (कर्नाटक), 21 जुलाई मंगलुरु के बंटवाल ग्रामीण पुलिस थाने में कार्यरत एक उपनिरीक्षक ने फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उपनिरीक्षक की पहचान उत्तर कन्नड़ में कारवाड़ के निवासी खीरप्पा (55) के रूप में हुई है।
उसने बताया कि बंटवाल में किराए के मकान में 20 जुलाई को फंदा लगाने से पहले खीरप्पा ने अपने परिवार के सदस्यों से बात की थी।
पुलिस के अनुसार खीरप्पा ने 19 जुलाई को रात्रि ड्यूटी की थी और रविवार को जब उन्हें ड्यूटी के लिए थाने से फोन किया गया तो फोन नहीं उठाया।
उसने बताया कि बाद में थाने के कर्मचारी उनके घर गए तब घटना की जानकारी हुई।
पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर दावा किया है कि यह मामला पुलिस अधिकारी की व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़ा है इसका पुलिस सेवा से कोई लेना देना नहीं है।
इसमें कहा गया कि इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

