देश की खबरें | तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति और उसके जीजा को रौंदा, दोनों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में भिवानी जिले के चरखी दादरी में बाढड़ा-लोहारू रोड पर रविवार सुबह एक कार ने सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति और उसके जीजा को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी
भिवानी, 18 जून हरियाणा में भिवानी जिले के चरखी दादरी में बाढड़ा-लोहारू रोड पर रविवार सुबह एक कार ने सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति और उसके जीजा को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बाढड़ा निवासी लक्ष्मण (55) और संजय (45) के रूप में हुई है और लक्ष्मण रिश्ते में संजय का जीजा था।
टक्कर के बाद कार (आई-20) भी पलट गई और चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मृतकों के परिजनों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि आरोपी चालक नशे में था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2023 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

