एजेंसी न्यूज

UP Road Accident: मेरठ में सड़क पर नाच रहे बारातियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, तीन की मौत

इस दुर्घटना से गुस्साये लोगों ने कार चालक को पकड़ कर जम कर पीटा. पुलिस ने पिटाई से बुरी तरह जख्मी चालक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया. थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस दुर्घटना में विकास(38), महेन्द्र (40) और वरुण(16) की मौत हो गयी और उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गये.

UP Road Accident: मेरठ में सड़क पर नाच रहे बारातियों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, तीन की मौत
Road Accident (Photo: PTI)

इस दुर्घटना से गुस्साये लोगों ने कार चालक को पकड़ कर जम कर पीटा. पुलिस ने पिटाई से बुरी तरह जख्मी चालक को भीड़ के कब्जे से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया. थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस दुर्घटना में विकास(38), महेन्द्र (40) और वरुण(16) की मौत हो गयी और उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज गये. उन्होंने बताया कि जिस कार से यह हादसा हुआ उसे कब्जे में ले लिया गया है .

उन्होंने बताया कि कार चालक बिट्टू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सिसौला खुर्द के ऋषिपाल के बेटे प्रभात की शादी किठौली के धीर सिंह की बेटी प्रिया के साथ हो रही थी और बाफर गांव के समीप ग्रीन लीफ मंडप में बरात आई थी. यह भी पढ़ें : Noida: तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के जुर्म में एक व्यक्ति को 20 साल की कैद

कुमार ने बताया कि मंडप के बाहर बारात में शामिल लोग गीत संगीत पर नाच रहे थे कि उसी दौरान मेरठ की तरफ से बागपत जा रही एक कार नाच रहे बारातियों के बीच घुस गई. उन्होंने बताया कि चार घायलों घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2023 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).