देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के कानपुर में छह वर्षीय बच्ची से बलात्कार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के घाटमपुर इलाके में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया और मारपीट की। पुलिस ने बुधवार को यह यह जानकारी दी।
कानपुर (उत्तर प्रदेश), 11 जून जिले के घाटमपुर इलाके में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया और मारपीट की। पुलिस ने बुधवार को यह यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक आरोपी कल्लू (26) की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता मंगलवार को शाम करीब चार बजे पास की एक किराने की दुकान पर गई थी, तभी कल्लू कथित तौर पर उसे चॉकलेट देने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गया।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि आरोपी ने नाबालिग से कथित तौर पर बलात्कार किया।
चौधरी ने कहा कि लगभग 15 मिनट बाद, जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो उसकी मां उसे खोजने गई तो उसे बेहोश पाया।
पीड़िता को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (घाटमपुर) ले जाया गया और उसके बाद लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल भेज दिया गया।
डीसीपी ने बताया कि लड़की को जल्द से जल्द एलएलआर अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
घाटमपुर के सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णकांत यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
यादव ने बताया कि आरोपी पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने सौतेले पिता समेत उसके परिवार के सदस्यों को हिरासत में लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

