देश की खबरें | दक्षिण मुंबई में छह मंजिला इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई में मरीन लाइन्स की छह मंजिला इमारत के एक कार्यालय में सोमवार दोपहर आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 23 जून दक्षिण मुंबई में मरीन लाइन्स की छह मंजिला इमारत के एक कार्यालय में सोमवार दोपहर आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि भगवानदास तोलानी मार्ग स्थित नीलकंठ निरंजन इमारत में दमकल और पुलिस ने मिलकर बचाव कार्य किया।
उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर छह दमकल गाड़ियां मौजूद थीं और आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित कार्यालय से धुएं का गुबार निकलता देखा जा सकता था।
उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

