देश की खबरें | मां की गोद से फिसलकर 21 वीं मंजिल से गिरा सात महीने का बच्चा, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर में एक इमारत की 21वीं मंजिल से अपनी मां की गोद से फिसल कर गिरने से एक सात माह के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पालघर, 25 अप्रैल महाराष्ट्र के पालघर में एक इमारत की 21वीं मंजिल से अपनी मां की गोद से फिसल कर गिरने से एक सात माह के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बोलिंज कस्बे में हुई।

अधिकारी ने बताया कि मां ने बच्चे को अपनी गोद में पकड़ रखा था और उसे गोद में पकड़े हुए ही वह कमरे की खुली खिड़की के पास दरवाजा बंद कर रही थी, तभी बच्चा उसकी पकड़ से फिसल गया।

अधिकारी ने बताया कि बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है और सटीक घटनाक्रम जानने के लिए जांच की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बच्चे की मां चीखते हुए फर्श पर गिर गई और शोर मचने पर परिवार के सदस्य और पड़ोसी घटनास्थल पर पहुंचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा