विदेश की खबरें | पूर्वी इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप के सिलसिलेवार झटके, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि 6.9 तीव्रता का भूकंप मालुकु प्रांत के तटीय शहर तुआल से 341 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने कहा कि 6.9 तीव्रता का भूकंप मालुकु प्रांत के तटीय शहर तुआल से 341 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।
यूएसजीएस ने कहा कि इसके बाद उसी क्षेत्र में 7.0 तीव्रता का एक और भूकंप आया और फिर 5.1 तीव्रता के भूकंप के दो झटके आए।
इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है, हालांकि उसने भूकंप के संभावित झटकों की चेतावनी दी है।
राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अबुल मुहारी ने एक बयान में कहा कि तनिंबर द्वीप समूह के ग्रामीणों ने कुछ मिनटों के लिए तेज झटके की सूचना दी, लेकिन घबराने की कोई बात नहीं थी।
उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र तनिंबर द्वीप समूह के पास बांदा सागर में था, जहां की आबादी लगभग 127,000 है।
27 करोड़ से अधिक लोगों का देश इंडोनेशिया अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी से प्रभावित होता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

