देश की खबरें | अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की बुधवार सुबह अपने ही हथियार से चली गोली लगने से मौत हो गई । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है कि यह घटना आकस्मिक है या आत्महत्या की है।

अयोध्या, 19 जून अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की बुधवार सुबह अपने ही हथियार से चली गोली लगने से मौत हो गई । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है कि यह घटना आकस्मिक है या आत्महत्या की है।

पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार सुबह 5.25 बजे घटी।

पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) का जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा (25) यहां कोटेश्वर मंदिर के सामने वीआईपी गेट के पास तैनात था।

पुलिस ने कहा कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह घटना आकस्मिक है या आत्महत्या की है।

पिछले साल 25 अगस्त को घटी इसी तरह की घटना में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) के एक कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गयी थी। तब भी बताया गया था कि उन्हें अपने ही सर्विस हथियार से गोली लगी थी।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\