देश की खबरें | लोगों से नमस्ते करके लूटपाट करने वाला बदमाश दिल्ली में गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने नमस्ते गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने का मंगलवार को दावा किया। यह गिरोह लोगों से लूटपाट करने से पहले हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करता है।

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला चांद मोहम्मद (35) बुजुर्ग लोगों को उनके किसी संबंधी का परिचित या दोस्त बनकर निशाना बनाता था और उनके गहने लूट ले जाता था।

यह भी पढ़े | Railway Ticket Scam: आईआईटी ग्रेजुएट ने बनायी IRCTC से भी तेज रेल टिकट बुकिंग ऐप, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि मोहम्मद ने 2017 के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में ऐसे 100 से अधिक अपराधों को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने शिकारों को हाथ जोड़कर नमस्कार करता था और उनके पैर छूकर आशीर्वाद मांगता था। वह कपट से उनसे उनके गहने मांग लेता था और फिर वहां से फरार हो जाता था।

यह भी पढ़े | Ramdas Athawale Tests Positive For COVID-19: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में किया गया भर्ती.

आरोपी के अतिरिक्त पुलिस ने फरीदाबाद के ही रहने वाले दिनेश कुमार सोनी नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है जो मोहम्मद से कथित तौर पर चोरी की वस्तुएं खरीदता था।

पुलिस के मुताबिक 17 अक्टूबर को 70 वर्षीय एक महिला ने इस बारे में शिकायत की, तब मामला प्रकाश में आया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 60 लाख रूपये तक के गहने चुराए लेकिन ज्यादातर पैसा वह जुएं में हार गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)