विदेश की खबरें | दुर्लभ प्रजाति की व्हेल ने रस्सी में फंसे होने के दौरान दिया नवजात को जन्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रजनन के मौसम में यहां दूसरी राइट व्हेल के जन्म की पुष्टि हुई है, जो दिसंबर से मार्च तक चलता है।

प्रजनन के मौसम में यहां दूसरी राइट व्हेल के जन्म की पुष्टि हुई है, जो दिसंबर से मार्च तक चलता है।

‘जॉर्जिया डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज’ के एक वन्यजीव विज्ञानी क्ले जॉर्ज ने बताया कि नवजात राइट व्हेल को उसकी मां के साथ बृहस्पतिवार को हवाई सर्वेक्षण दल ने जॉर्जिया के पास कंबरलैंड द्वीप पर देखा था। नवजात व्हेल स्वस्थ प्रतीत होती है।

उत्तरी अटलांटिक में राइट व्हेल तेजी से विलुप्त हो रही हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अब इनकी संख्या 350 से भी कम हैं। वयस्क मादाएं जन्म देने के लिए हर साल सर्दियों में जॉर्जिया और फ्लोरिडा से गर्म पानी में प्रवास करती हैं।

जॉर्ज ने बताया कि उन्हें अभी तक केवल जनवरी 2011 की एक अन्य पुष्ट रिपोर्ट के बारे में जानकारी है, जिसमें एक नवजात के साथ एक मछली पकड़ने की रस्सी में उलझी हुई राइट व्हेल देखे जाने की बात कही गई थी, जिसने अंततः खुद को उससे मुक्त करा लिया था।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह नजर आई मादा राइट व्हेल के सिर पर कुछ चिह्नों को देखा गया। वह व्हेल कम से कम मार्च से मछली पकड़ने की रस्सी को खींच रही है। इसके पहली बार मैसाचुसेट्स के तट से दूर केप कॉड बे में रस्सी में उलझने की सूचना मिली थी। व्हेल के दक्षिण की ओर जाने से पहले वन्यजीव विशेषज्ञ रस्सी को छोटा करने में कामयाब रहे, लेकिन वे उसे मुक्त नहीं कर पाए।

जॉर्ज ने कहा कि रस्सी में फंसे होने के कारण ही वह नवजात राइट व्हेल का ध्यान नहीं रख पा रही थी और शायद इसी वजह से उसके मुंह पर चोट के निशान हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\