एजेंसी न्यूज

Delhi: दिल्ली में झोलाछाप डॉक्टर ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती कर दिया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

Delhi: दिल्ली में झोलाछाप डॉक्टर ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया

नयी दिल्ली, 19 फरवरी : दक्षिण पश्चिम दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती कर दिया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता दो महीने की गर्भवती है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस पीड़िता की मां के इस दावे की जांच कर रही है कि वह अपनी बेटी को इलाज के लिए इस झोलाछाप डॉक्टर के पास लेकर गई थी. यह भी पढ़ें : Gurugram: गुरुग्राम से छुड़ाई गई नाबालिग मेड लौटी झारखंड में अपने पैतृक घर

अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2023 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).