एजेंसी न्यूज

ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका की ओर से एक प्रस्ताव दिया गया है: डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच वार्ता जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी पहली बार है जब उन्होंने स्वीकार किया है कि पश्चिम एशिया के लिए अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के बीच कई दौर की वार्ता के बाद तेहरान के समक्ष एक अमेरिकी प्रस्ताव पेश किया गया है.

ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका की ओर से एक प्रस्ताव दिया गया है: डोनाल्ड ट्रंप
onald Trump | X

ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच वार्ता जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी पहली बार है जब उन्होंने स्वीकार किया है कि पश्चिम एशिया के लिए अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची के बीच कई दौर की वार्ता के बाद तेहरान के समक्ष एक अमेरिकी प्रस्ताव पेश किया गया है.

बातचीत अब ‘‘विशेषज्ञ’’ स्तर पर पहुंच गई है, जिसका अर्थ है कि दोनों पक्ष यह देखने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वे किसी संभावित समझौते के विवरण पर सहमति तक पहुंच सकते हैं.

ट्रंप ने संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद अपने विमान ‘एयर फोर्स वन’ में यह टिप्पणी की. यूएई, ट्रंप के पश्चिम एशिया के तीन देशों की उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव था. यह भी पढ़ें : एशिया में फिर डरा रहा COVID-19; हांगकांग, सिंगापुर में बढ़े मामले, क्या भारत के लिए खतरे की घंटी?

ट्रंप ने कहा, ‘‘उनके (ईरान) समक्ष एक प्रस्ताव है. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें पता है कि उन्हें जल्दी से आगे बढ़ना होगा, अन्यथा कुछ बुरा होने वाला है.’’ ट्रंप ने प्रस्ताव के विवरण के बारे में विस्तार से नहीं बताया. ईरान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2025 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).