उत्तरकाशी, 26 नवंबर सिलक्यारा सुरंग स्थल के पास रविवार को एक कार और निजी बस के बीच टक्कर की घटना में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दो अधिकारी घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुरंग से महज आधा किलोमीटर दूर हुआ है, जब बीआरओ के अधिकारी अपनी सरकारी गाड़ी से सुरंग के पास जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि इस सुरंग में पिछले 14 दिनों से 41 श्रमिक फंसे हुए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि एक खचाखच भरी बस विपरीत दिशा से आ रही थी और उसने कार को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि घायल अधिकारियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY