एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा धंसा, यातायात घंटों तक बाधित रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में चार लेन परियोजना पर चल रहे काम के दौरान 100 मीटर की सड़क के धंस जाने के बाद रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात छह घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा धंसा, यातायात घंटों तक बाधित रहा

बनिहाल/जम्मू, 24 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में चार लेन परियोजना पर चल रहे काम के दौरान 100 मीटर की सड़क के धंस जाने के बाद रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात छह घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह राजमार्ग (270 किलोमीटर लंबा) कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है, जो कि हर मौसम में चालू रहती है।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामसू के पास हिंगनी में सुबह करीब साढ़े दस बजे 100 मीटर की सड़क धंस गई, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से यातायात रोक कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि संबंधित एजेंसी ने तुरंत अपने कर्मियों और मशीनों को काम पर लगाया और शाम करीब साढ़े चार बजे आसपास की पहाड़ी को काटकर राजमार्ग पर आंशिक रूप से यातायात बहाल कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि रामबन और बनिहाल के बीच यातायात की गति बहुत धीमी है क्योंकि फंसे हुए वाहनों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने यात्रियों को विभाग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).