एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोलकाता में आलीशान आवासीय परिसर के बाहर नाले में व्यक्ति का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आनंदपुर इलाके में मंगलवार को एक आवासीय परिसर के बाहर नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कोलकाता में आलीशान आवासीय परिसर के बाहर नाले में व्यक्ति का शव मिला

कोलकाता, आठ जुलाई पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आनंदपुर इलाके में मंगलवार को एक आवासीय परिसर के बाहर नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने कहा कि यह जांच की जा रही है कि कहीं व्यक्ति की हत्या किसी और जगह करने के बाद में उसका शव नाले में तो नहीं फेंका गया?

एक अधिकारी ने कहा, "हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं, जिसमें हत्या की आशंका भी शामिल है। शव एक आलीशान आवासीय परिसर से सटे नाले में मिला।"

उन्होंने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा, "जांचकर्ता उस स्थान की जांच कर रहे हैं जहां से शव बरामद किया गया था।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).