UP: CM योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र टिप्पणी करने और उन्हें धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
बरेली, 11 जनवरी : सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में अभद्र टिप्पणी करने और उन्हें धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को आरोपी व्यक्ति को जेल भेज दिया गया.
आरोपी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक पोस्ट लिखकर यह चुनौती दी थी कि वह महाकुम्भ मेले का आयोजन नहीं होने देगा, चाहे कितने भी सिर काटने पड़ें. बरेली के पुलिस अधीक्षक (शहर) मानुष पारीक ने कहा कि प्रेमनगर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मैजान रजा (30) को गिरफ्तार किया. आरोपी ने शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है. पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें : Delhi: लोगों को ठगने के आरोप में ट्रैवल एजेंसी मालिक गिरफ्तार
यह मामला तब सामने आया जब हिंदू संगठनों और कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की. शिकायत में कहा गया था कि आरोपी के सोशल मीडिया पोस्ट से बहुसंख्यक समुदाय की आस्था को ठेस पहुंची है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

